महाराष्ट्र के नागपुर में एक निजी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के कम-से-कम 11 छात्रों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज के डीन डॉक्टर दिलीप गोडे के मुताबिक, ये सभी छात्र कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके हैं। डीन ने बताया, "कॉलेज के हॉस्टल में करीब 100 विद्यार्थियों को क्वारंटीन किया गया है।"