एमसीजी पर इंग्लैंड के खिलाफ पहली बार डे-नाइट टेस्ट की मेज़बानी करेगी ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर 30 जनवरी 2025 से ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम व इंग्लैंड की महिला टीम के बीच ऐशेज़ का एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह टेस्ट मैच डे-नाइट खेला जाएगा और ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार एमसीजी पर डे-नाइट टेस्ट मैच की मेज़बानी करेगी। ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच 3 वनडे व 3 टी20I मैच की सीरीज़ भी खेली जाएगी।