एमेज़ॉन, फ्लिपकार्ट को भारत में परिचालन के लिए दी गई अनुमति वापस लीजिएः स्वदेशी जागरण मंच
आरएसएस से संबद्ध स्वदेशी जागरण मंच (एसजेएम) ने एमेज़ॉन और फ्लिपकार्ट को भारत में परिचालन के लिए दी गई सभी तरह की अनुमतियों को वापस लेने और उनकी गतिविधियों को अवैध करार देने की मांग की है। एसजेएम ने कहा, “(वे) खुले तौर पर उल्लंघन कर रहे हैं और भारत में अनियंत्रित रूप से काम कर रहे हैं...।”