inshorts

एमेज़ॉन के खिलाफ लगे आरोप गंभीर, नज़रअंदाज़ नहीं किए जा सकते: पवन खेड़ा

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरएसएस से जुड़ी साप्ताहिक पत्रिका पाञ्चजन्य के एमेज़ॉन को 'ईस्ट इंडिया कंपनी 2.0' बताए जाने पर कहा है कि आरएसएस का कुछ भी कहना अप्रासंगिक है क्योंकि वह राष्ट्रहित के बारे में कुछ नहीं कहता। हालांकि, खेड़ा ने कहा कि एमेज़ॉन के खिलाफ लगे आरोप गंभीर हैं जिन्हें नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है।