एमेज़ॉन में टॉप लेवल के अधिकारियों समेत 20,000 कर्मचारियों की होगी छंटनी: खबर

एमेज़ॉन कथित तौर पर 20,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहा है जो पिछली छंटनियों की तुलना में दोगुनी है। कम्प्यूटरवर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, आने वाले महीनों में एमेज़ॉन दुनियाभर में ये छंटनियां करेगा। रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी में लेवल-1 से लेवल-7 की रैंक वाले कर्मचारी होते हैं और हर लेवल पर छंटनी होगी।