एम्स का सर्वर हैक होना मामूली घटना नहीं, इसके पीछे हो सकती है साज़िश: राजीव चंद्रशेखर

केंद्रीय सूचना एवं प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि दिल्ली स्थित एम्स में हाल में सर्वर हैक होना कोई मामूली घटना नहीं लगती है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि इसके पीछे साज़िश हो सकती है। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॅान्स टीम (सीईआरटी), एनआईए और पुलिस इस मामले की जांच कर रही हैं।