एम्स नाक से दी जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन का शुरू करेगा परीक्षण

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भारत बायोटेक की नाक के ज़रिए दी जाने वाली कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर डोज़ का शुक्रवार (11 मार्च) से परीक्षण शुरू करेगा। एम्स, नई दिल्ली के डॉ. संजय राय ने बताया कि बूस्टर डोज़ उन लोगों को ही दी जाएगी जिन्होंने कम-से-कम 5 महीने पहले कोवैक्सीन या कोविशील्ड की दोनों डोज़ ली हों।