एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में हैं केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी, उनकी हालत स्थिर
एम्स के अधिकारियों ने बताया है कि केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी एम्स में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अधिकारियों ने कहा कि रेड्डी की हालत स्थिर है। इसके अलावा एम्स ने बताया कि रेड्डी को पेट के ऊपरी हिस्से में परेशानी के बाद रविवार रात को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।