दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक 32-वर्षीय शख्स को कथित तौर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में पीजी सीट दिलाने के बहाने एक दर्जन से अधिक महिला डॉक्टरों को ठगने के लिए गिरफ्तार किया। दक्षिण दिल्ली की डिप्टी कमिश्नर बनिता मैरी जयकर ने कहा, "आरोपी ने डॉक्टरों के नाम पर फर्ज़ी फेसबुक प्रोफाइल बनाईं और महिला डॉक्टरों को ठगा।"