एम्स से फिरौती नहीं मांगी गई: 'क्रिप्टोकरेंसी में ₹200 करोड़ मांगने' वाली खबर पर दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि एम्स के सर्वर पर साइबर अटैक करने वाले हैकरों ने क्रिप्टोकरेंसी में करीब ₹200 करोड़ मांगे हैं। पुलिस ने कहा, "एम्स प्रशासन ने बताया कि किसी भी तरह की फिरौती नहीं मांगी गई है।" गौरतलब है, एम्स (दिल्ली) का सर्वर बीते 6 दिन से डाउन है।