भारत का स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस Mk-1A फरवरी 2027 में बेंगलुरु में होने वाले एयरो इंडिया में उड़ान भरेगा। इस दौरान भारतीय वायुसेना को इसकी डिलीवरी शुरू होने की भी उम्मीद है। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करीब 100-150 देशों के राजनयिकों के साथ बैठक कर उन्हें एयरो इंडिया-2027 में शामिल होने का न्योता देंगे।