एयरस्पेस पाबंदियों में राहत मिलने के बाद एयर इंडिया ने दिल्ली-मुंबई से जेएफके और नेवार्क (न्यूयॉर्क) एयरपोर्ट के लिए सभी चार रूटों पर नॉन-स्टॉप उड़ानें फिर से शुरू कर दी हैं। पहले रोम में तकनीकी ठहराव के कारण सफर में 22-घंटे लगते थे, लेकिन सीधी उड़ान शुरू होने से यात्री 17-घंटे में न्यूयॉर्क पहुंच सकेंगे जिससे उनके पांच घंटे बचेंगे।