एयर इंडिया प्लेन क्रैश में मौत के मुंह से कैसे ज़िंदा बचे थे विश्वास कुमार रमेश?
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसे में ज़िंदा बचे इकलौते यात्री विश्वास कुमार रमेश ने बताया था कि हादसे के वक्त उनकी सीट मेडिकल छात्रावास के ग्राउंड फ्लोर की ओर थी। उन्होंने कहा था, "मेरी सीट वाला हिस्सा ज़मीन पर गिरा। जैसे ही दरवाज़ा टूटा, मैं बाहर निकल गया।" हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों की मौत हुई थी।