एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और सेना प्रमुख द्विवेदी ने पहली बार एक साथ तेजस में भरी उड़ान

बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया-2025 के दौरान रविवार को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने हल्के लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस के ट्रेनर वर्जन में उड़ान भरी। यह पहली बार था जब 2 सेवारत सेना प्रमुखों ने स्वदेशी फाइटर जेट में उड़ान भरी। जनरल द्विवेदी ने इसे अपने जीवन का 'सर्वश्रेष्ठ क्षण' बताया है।