एयर चीफ मार्शल वी.आर. चौधरी ने वायुसेना प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार
एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी ने गुरुवार को भारतीय वायुसेना के 27वें प्रमुख के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने आर.के.एस भदौरिया की जगह ली है। पदभार ग्रहण करने के बाद वी.आर. चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मुलाकात की। वहीं, एयर मार्शल संदीप सिंह वायुसेना के अगले उप-प्रमुख होंगे जो वी.आर. चौधरी की जगह लेंगे।