एयर फ्रांस के एक प्रवक्ता ने बताया है कि जून में जिनेवा-पेरिस की फ्लाइट के कॉकपिट में झगड़ने वाले एयरलाइन के दो पायलट को सस्पेंड किया गया है। टेकऑफ के तुरंत बाद पायलट और को-पायलट के बीच विवाद हुआ और उन्होंने एक-दूसरे का कॉलर पकड़कर मारपीट की। केबिन क्रू के एक मेंबर को पूरी फ्लाइट में उनके साथ बैठना पड़ा।