एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

सरकार ने एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगला वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है। अमर प्रीत एयर चीफ मार्शल विवेक राम चौधरी की जगह लेंगे। अमर प्रीत सिंह ने फरवरी 2023 में भारतीय वायुसेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला था। वह 30 सितंबर को नए वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे।