एयर मार्शल वी.आर. चौधरी होंगे वायु सेना के अगले प्रमुख
भारत सरकार ने एयर मार्शल वी.आर. चौधरी को अगला वायु सेना प्रमुख बनाने का फैसला किया है जो फिलहाल उप वायु सेना प्रमुख हैं। वेस्टर्न एयर कमांड के कमांडर-इन-चीफ रह चुके चौधरी को 3800 से अधिक घंटों की उड़ान का अनुभव है। वायु सेना के वर्तमान प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर.के.एस. भदौरिया 30 सितंबर 2021 को रिटायर हो रहे हैं।