एयर होस्टेस ने दिल्ली में रेप करने वाले शख्स को अपने कमरे में किया बंद, पुलिस से पकड़वाया

पुलिस ने बताया है कि दिल्ली के महरौली में 30-वर्षीय एयर होस्टेस के घर में उसका रेप करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। बकौल एयर होस्टेस, परिचित आरोपी ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने आरोपी को एक कमरे में बंद कर पुलिस को फोन किया था।