भारती एयरटेल असम में तीन डेटा सेंटर स्थापित करने की योजना बना रही है। कंपनी गुवाहाटी डाटा सेंटर में लगभग ₹700 करोड़, जोरहाट और सिलचर परियोजनाओं में ₹500 करोड़ का निवेश करने की योजना बना रही है। भारती एंटरप्राइजेज़ के उपाध्यक्ष राजन भारती मित्तल ने कहा कि तीनों सुविधाओं के लिए ज़मीन उपलब्ध करा दी गई है।