एयरटेल भारत में गूगल के सहयोग से स्थापित करेगी AI हब, जानिए क्या होगा फायदा

भारती एयरटेल ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में देश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) हब स्थापित करने के लिए गूगल के साथ साझेदारी की है। एयरटेल ने कहा कि यह ऐतिहासिक पहल पूरे भारत में एआई को अपनाने में तेज़ी लाने के साथ गूगल के संपूर्ण एआई-स्टैक और यूज़र सर्विसेज़ को भारतीय व्यवसायों के और करीब लाएगी।