एयरपोर्ट पर पार्किंग शुल्क दूसरी जगहों की तुलना में ज़्यादा क्यों होता है?
दिल्ली एयरपोर्ट पर 30 मिनट की पार्किंग के ₹160 लगते हैं जबकि मुंबई एयरपोर्ट पर 1 घंटे तक के लिए ₹230-250 का खर्च आता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट के पास ज़मीन कम और महंगी होने के चलते पार्किंग महंगी होती है। एयरपोर्ट पर सुरक्षा, निगरानी, लाइटिंग, टेक्नोलॉजी, रखरखाव, स्टाफ और 24 घंटे कामकाज के लिए भी खर्च होता है।