एयरपोर्ट पर महिला के अंडरवियर में गुप्त जगह देख दंग रह गए अधिकारी, निकला 1 किलो सोना
दिल्ली एयरपोर्ट पर म्यांमार से आई एक महिला यात्री को कस्टम अधिकारियों ने सोना तस्करी के आरोप में पकड़ा है। जांच के दौरान महिला के अंडरवियर में एक गुप्त जगह दिखी जिसमें 997.5 ग्राम वज़न के सोने के 6 बिस्किट छिपाए गए थे। महिला को ग्रीन चैनल से गुज़रते वक्त रोका गया था। छानबीन का वीडियो सामने आया है।