एयरपोर्ट पर लगने वाले चार्जेस में बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार कई नियम कर सकती है आसान
रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता वाली हाई लेवल कमिटी ने एयरपोर्ट और एविएशन नियमों में बदलाव के सुझाव दिए हैं। कमिटी ने एयरपोर्ट सेवाओं के अलग-अलग टैरिफ की जगह उन्हें तीन कैटेगरी में बांटने का सुझाव दिया। साथ ही, एयरपोर्ट के कमर्शियल फ्लोर प्लान को मंज़ूरी देने की प्रक्रिया सरल बनाने की सिफारिश की गई।