न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज़ से पहले भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर का एक वीडियो वायरल हुआ है। दरअसल, अय्यर एयरपोर्ट पर फैन्स से बातचीत कर रहे थे इसी दौरान एक फैन के कुत्ते ने उन्हें काटने की कोशिश की जिससे वह चौंक गए। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूज़र ने लिखा, "बच गए अय्यर भाई।"