inshorts

एयरपोर्ट के पास 5जी साइट स्थापित न करें: टेलीकॉम कंपनियों से दूरसंचार विभाग

दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को भारत के सभी एयरपोर्ट पर रनवे से 2100-मीटर के क्षेत्र में 3,300-3,670 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में कोई 5जी साइट स्थापित नहीं करने का निर्देश दिया है। बकौल विभाग, दायरे में 5जी बैंड विमान रेडियो अल्टीमीटर में इंटरफेयर कर सकता है। इसका मतलब है कि एयरपोर्ट के आस-पास के क्षेत्रों को अभी 5जी सेवाएं नहीं मिलेंगी।