रेल मंत्रालय ने कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन (राजस्थान) के पुनर्विकास से पहले उसके प्रस्तावित लुक की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। मंत्रालय ने तस्वीरों के साथ ट्वीट किया, "एयरपोर्ट जैसा स्टेशन! यह राजस्थान में पुनर्विकसित होने जा रहे कोटा जंक्शन रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डिज़ाइन है। यह टेक्नोलॉजी, आधुनिकता और स्थानीय संस्कृति का मिश्रण होगा।"