एयरबस डिफेंस-टाटा ऐडवांस्ड सिस्टम्स के जॉइंट प्रोजेक्ट को क्लियरेंस मिलना बड़ा कदम: रतन टाटा
टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने कहा है, "सी-295 (सैन्य परिवहन विमानों) के निर्माण के लिए एयरबस डिफेंस और टाटा ऐडवांस्ड सिस्टम्स के जॉइंट प्रोजेक्ट को क्लियरेंस मिलना...भारत में विमानन व ऐवियोनिक्स प्रोजेक्ट्स की शुरुआत की दिशा में बड़ा कदम है।" बकौल टाटा, "यह अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप घरेलू आपूर्ति श्रृंखला क्षमता तैयार करेगा...जो पहले कभी नहीं हुआ।"