एयरलाइंस ने एविएशन रेगुलेटर को किराए का डेटा देने से किया इनकार, कहा- नुकसान होगा

भारत की एयरलाइन कंपनियों ने एविएशन रेगुलेटर द्वारा मांगे गए हवाई किराए के आंकड़ों को शेयर करने से इनकार कर दिया है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एयरलाइंस के पत्र के अनुसार, इंडिगो और एअर इंडिया ग्रुप ने स्पाइसजेट के साथ मिलकर एविएशन रेगुलेटर से कहा है कि इस तरह की जानकारियों का खुलासा करने से उन्हें कमर्शियल नुकसान होगा।