इंडिगो संकट पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने लोकसभा में कहा है कि सिविल एविएशन में सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, "किसी भी एयरलाइन...चाहे वह कितनी भी बड़ी क्यों न हो...प्लानिंग में नाकामी, नियमों की गैर-अनुपालना से...यात्रियों को ऐसी परेशानी नहीं होने दी जाएगी।" बकौल मंत्री, इंडिगो की दिक्कतें ठीक हो रही हैं।