एयरलाइन कर्मी ने 'ballast' को गलती से सुना 'blast', भोपाल एयरपोर्ट पर जारी किया गया अलर्ट

भोपाल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक इंडिगो कर्मचारी ने इन्क्वॉयरी कॉल में 'ballast' शब्द को गलती से 'blast' सुन लिया जिसके बाद अलर्ट जारी किया गया। कॉलर ने फ्लाइट में 'बैलस्ट' (विमान का वज़न बैलेंस करने के लिए इस्तेमाल होने वाला अतिरिक्त भार) को लेकर पूछताछ की थी। इसके बाद यात्रियों को उतारकर विमान की जांच की गई।