एरिक्सन ने स्वीडन में 1,400 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का किया एलान: रिपोर्ट
रॉयटर्स के अनुसार, टेलीकॉम गियर निर्माता कंपनी एरिक्सन ने लागत कम करने के लिए स्वीडन में लगभग 1,400 कर्मचारियों की छंटनी का एलान किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एरिक्सन कई अन्य देशों में भी कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है। एरिक्सन ने दिसंबर 2022 में 2023 के अंत तक लागत में $880 मिलियन की कटौती करने की योजना बनाई थी।