एल नीनो के बावजूद मुंबई में एक महीने की बारिश केवल एक हफ्ते में कैसे हो गई?
एल नीनो के बावजूद मुंबई में महज़ एक सप्ताह में पूरे जुलाई महीने जितनी औसत बारिश हो गई। जैसे-जैसे पृथ्वी का तापमान बढ़ता है, हवा और महासागर अधिक मात्रा में नमी अपने भीतर समेट लेते हैं। जब मौसम की परिस्थितियां अनुकूल होती हैं तो यह बहुत कम समय में एकसाथ बरसती हैं जिससे कम समय में मूसलाधार बारिश होती है।