पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक पॉडकास्ट में एलियंस के अस्तित्व को स्वीकारते हुए कहा, "एलियंस सच में हैं।"
पूर्व राष्ट्रपति ने आगे कहा, "मैंने एलियंस को नहीं देखा है और न ही उन्हें एरिया 51 में रखा गया है। वहां कोई अंडरग्राउंड सुविधा नहीं है।" गौरतलब है, एरिया 51 अमेरिका का एक अत्यंत गोपनीय सैन्य ठिकाना है।