एलियन्स की खबरें सार्वजनिक होने की संभावनाओं के बीच वाइट हाउस ने 'aliens.gov' डोमेन किया रजिस्टर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाइट हाउस ने हाल ही में 'aliens.gov' डोमेन रजिस्टर किया है हालांकि यह साइट अभी लाइव नहीं है। अधिकारियों द्वारा इसका उद्देश्य भी स्पष्ट नहीं किया गया है। गौरतलब है, यह कदम अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा UFO और एलियन से जुड़ीं फाइलें सार्वजनिक करने की घोषणा किए जाने के करीब एक महीने बाद सामने आया है।