एलिस हुआंग के पति ने ही उसे एनवीडिया के CEO जेनसन हुआंग से मिलवाया था: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग की मुलाकात एलिस हुआंग से 2010 के दशक में हुई थी और एलिस के पति ने ही दोनों का परिचय कराया था। गौरतलब है, अमेरिका एलिस को चीनी जासूस मानता है जबकि चीनी मीडिया के मुताबिक उन्होंने अपने बिज़नेस के फायदे के लिए जेनसन के साथ अपने रिश्तों का इस्तेमाल किया।