एलआईसी के शेयर का भाव आज अचानक आधा क्यों हो गया? क्या डूब गए निवेशकों के पैसे?
एलआईसी के शेयर की कीमत शुक्रवार सुबह के कारोबार में करीब ₹416 पर आ गई जो इसके पिछले बंद भाव से लगभग 49.87% कम रही। दरअसल, आज एलआईसी के बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट है और इसलिए शेयर की कीमत को बोनस के हिसाब से एडजस्ट किया गया। एलआईसी अपने शेयरधारकों को 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर देगी।