एलआईसी ग्राहक ध्यान दें, ये मोबाइल ऐप डुबो देंगे आपके पैसे; कंपनी ने जारी की चेतावनी

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने ग्राहकों को अपने नाम से चल रहे नकली मोबाइल ऐप्स से सतर्क रहने को कहा है। एलआईसी ने चेतावनी देते हुए कहा है, "इन फर्ज़ी ऐप से होने वाले नुकसान के लिए कंपनी ज़िम्मेदार नहीं होगी। लेनदेन केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट (www.licindia.in) या एलआईसी डिजिटल ऐप के ज़रिए ही किए जाने चाहिए।"