‘ब्लूमबर्ग’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एलआईसी दिसंबर के पहले सप्ताह में सेबी के समक्ष आईपीओ के लिए मसौदा दस्तावेज़ (ड्राफ्ट पेपर) प्रस्तुत कर सकती है। बकौल रिपोर्ट, बैंकर्स अगले सप्ताह कंपनी के आईपीओ के लिए संभावित एंकर इंवेस्टर्स से संपर्क करना शुरू करेंगे। इस आईपीओ से जुड़े 10 बैंकों को 100 वैश्विक निवेशकों की एक सूची सौंपी गई है।