एलआईसी का आईपीओ चालू वित्त वर्ष में आने की संभावना नहींः रिपोर्ट

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में एलआईसी का आईपीओ आने की संभावना नहीं है। एक मर्चेंट बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''एलआईसी के मूल्यांकन से संबंधित कुछ मुद्दे हैं, जिन्हें अभी सुलझाया जाना है।'' अक्टूबर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि मूल्यांकन की प्रक्रिया में समय लग सकता है।