एलआईसी के पास जमा ₹21 हजार करोड़ से अधिक की राशि का कोई दावेदार नहीं
एलआईसी द्वारा सेबी को दिए गए आईपीओ संबंधी दस्तावेज़ों में सामने आया है कि कंपनी के पास जमा ₹21,539 करोड़ की राशि का कोई दावेदार नहीं है। वित्त वर्ष 2021 में यह राशि ₹18495.32 करोड़ जबकि वित्त वर्ष 2020 में ₹16052.65 करोड़ थी। इस फंड में दावा न की गई राशि और उस पर अर्जित ब्याज शामिल है।