inshorts

एलआईसी ने कंपनी के आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए पॉलिसीधारकों को पैन अपडेट कराने को कहा

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने अपने पॉलिसीधारकों को कंपनी के आईपीओ में निवेश करने के लिए पैन अपडेट कराने को कहा है। प्रस्तावित योजना के मुताबिक एलआईसी आईपीओ का 10% हिस्सा पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित होगा। एलआईसी ने साथ ही कहा है कि भारत में किसी भी आईपीओ में हिस्सा लेने के लिए डिमैट अकाउंट होना ज़रूरी है।