भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने रविवार को आईपीओ के लिए पूंजी बाज़ार नियामक सेबी के पास ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) जमा किया। माना जा रहा है एलआईसी देश का सबसे बड़ा आईपीओ ला सकती है। डीआरएचपी के अनुसार, एलआईसी ₹10 फेस वेल्यू के 31.62 करोड़+ शेयर बेचेगी। सरकार इस आईपीओ के ज़रिए अपनी 5% हिस्सेदारी बेचने वाली है।