एलआईसी में 20% एफडीआई की अनुमति देने के लिए सरकार ने फेमा के नियमों में किया संशोधन

बीमा कंपनी एलआईसी में 20% प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति देने के लिए फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट ऐक्ट (फेमा) के नियमों में बदलाव किया है। सरकार ने इस संबंध में एक गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया है। गौरतलब है, आईपीओ के ज़रिए सरकार द्वारा करीब ₹63,000 करोड़ में एलआईसी की 5% हिस्सेदारी बेचने की योजना को मंज़ूरी मिल चुकी है।