एलईडी लाइटिंग के साथ आतंकवादी याकूब की 'सौंदर्यीकृत' कब्र की तस्वीरें आईं सामने, बैठी जांच

1993 मुंबई बम धमाकों के दोषी आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र पर लगाई गई एलईडी लाइट्स मुंबई पुलिस ने गुरुवार को हटा दीं। बकौल पुलिस, लाइटिंग व टाइल्स के साथ 'सौंदर्यीकृत' कब्र के वीडियो व तस्वीरें ऑनलाइन सर्कुलेट होने के बाद यह कार्रवाई की गई। महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई पुलिस को विस्तार से मामले की जांच करने को कहा है।