दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल के एमडी डॉ. सुरेश कुमार ने बताया है, "2 दिसंबर 2021 से अब तक कुल 372 पॉज़िटिव मामलों में से 138 ओमीक्रॉन के मरीज़ थे। उनमें से 95 प्रतिशत ठीक होकर घर लौट गए हैं।" उन्होंने कहा, "इस दौरान 3 बच्चे भी ओमीक्रॉन से संक्रमित मिले थे जिनमें से 2 को छुट्टी दे दी गई है।"