लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने गेंदबाज़ मोहसिन खान के चोटिल होने के कारण आईपीएल 2025 में अपने पहले मैच से ठीक पहले मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे ऑल-राउंडर शार्दुल ठाकुर को टीम में शामिल किया है। शार्दुल अपने बेस प्राइस ₹2 करोड़ पर एलएसजी के साथ जुड़े हैं। एलएसजी का इस सीज़न का पहला मैच 24 मार्च को है।