एलएसजी को हराकर आईपीएल 2022 की अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची आरसीबी

आईपीएल 2022 में मंगलवार को खेले गए मैच में एलएसजी को 18 रन से हराकर आरसीबी अंकतालिका में चौथे से उठकर दूसरे स्थान पर पहुंच गई। आरसीबी ने कप्तान फाफ डुप्लेसी के 96 रनों (64 गेंद) की बदौलत एलएसजी को 182-रन का लक्ष्य दिया था। वहीं, आरसीबी के लिए जॉश हेज़लवुड ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।