आईपीएल 2022 में गुरुवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने दिल्ली कैपिटल्स को 6-विकेट से हराते हुए टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की। दिल्ली ने 150-रन का लक्ष्य दिया था जिसे एलएसजी ने क्विंटन डीकॉक के 80-रनों की मदद से 19.4 ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ एलएसजी अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है।