एलएसी के करीब भारत-अमेरिका के बीच जारी युद्धाभ्यास को लेकर चीन के ऐतराज़ पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इन अभ्यासों का चीन के साथ 1993 और 1996 के समझौतों से कोई लेना-देना नहीं है। बकौल प्रवक्ता, भारत चाहे जिसके साथ युद्धाभ्यास करे, किसी तीसरे देश को हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है।